कोलकाता व आसपास के पांच ठिकानों पर इडी ने की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता व आसपास के पांच ठिकानों पर इडी ने की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने निजी मेडिकल कॉलेजों में अनिवासी भारतीय (एनआरआइ) कोटे के तहत दाखिलों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कोलकाता और उसके आसपास के पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

विज्ञापन

कोलकाता. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने निजी मेडिकल कॉलेजों में अनिवासी भारतीय (एनआरआइ) कोटे के तहत दाखिलों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कोलकाता और उसके आसपास के पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. केंद्रीय जांच एजेंसी का यह अभियान शहर के करया, बालीगंज, पार्क सर्कस, न्यूटाउन और राजरहाट में चला. इडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान भी थे. इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किये गये हैं. हालांकि, इडी की ओर से फिलहाल इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी. मंगलवार सुबह करया के तारक दत्ता रोड स्थित एक वकील दंपती के आवास पर इडी अधिकारी जांच के लिए पहुंचे. उनसे पूछताछ की गयी और उनसे जुड़े दस्तावेजों की छानबीन की गयी. वहीं, बालीगंज इलाके में बसंत राय रोड स्थित एक महिला के फ्लैट पर भी छापेमारी हुई. यह महिला केपीसी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थीं. न्यूटाउन के सीई ब्लॉक स्थित एक व्यवसायी के आवास पर भी केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने दबिश दी. वह एक कोचिंग सेंटर से जुड़े हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने मोटी रकम लेकर कुछ अभ्यर्थियों को फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने की व्यवस्था की. इसके अलावा पार्क सर्कस और राजरहाट में भी छापेमारी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola