पाकिस्तानी आजाद के खिलाफ इडी ने अदालत में पेश की चार्जशीट

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तानी आजाद के खिलाफ इडी ने अदालत में पेश की चार्जशीट

मामला फर्ज��� दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह की जांच का

विज्ञापन

मामला फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह की जांच का कोलकाता. फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के खिलाफ जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मामले में गिरफ्तार सरगना पाकिस्तानी नागरिक आजाद मल्लिक उर्फ आजाद हुसैन के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश की है. शुक्रवार को कोलकाता सिटी सेशन कोर्ट में केंद्रीय जांच एजेंसी ने करीब 80 पन्नों की चार्जशीट पेश की है. बताया जा रहा है कि उक्त चार्जशीट में 30 से भी ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किये जाने का उल्लेख किया गया है. इडी ने गत अप्रैल में आजाद को उत्तर 24 परगना के बिराटी से गिरफ्तार किया था. पहले उसके बांग्लादेश नागरिक माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि वह असल में पाकिस्तानी है. आजाद गिरोह का सरगना माना जा रहा है. इडी इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह के तार कहीं आतंकी फंडिंग या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी किसी बड़ी साजिश से तो नहीं जुड़े हैं. बांग्लादेश में रहते हुए आजाद ने अवैध तरीके से वहां के भी पहचान पत्र बनवा लिये थे. वहां रहने के दौरान उसने भारत आने के लिए वीजा का आवेदन भी किया था, जिसे संबंधित विभाग से मंजूरी भी मिल गयी थी. आजाद के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए काम करने की भी आशंका है. इडी की जांच के दायरे में वे लोग भी हैं, जिन्होंने आजाद की मदद से भारतीय पासपोर्ट हासिल किये हैं. फिलहाल इडी की जांच जारी है और केंद्रीय जांच एजेंसी आजाद और उससे जुड़े लोगों के तमाम तथ्यों का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola