इडी निदेशक ने की कोयला, बालू तस्करी समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
इडी निदेशक ने की कोयला, बालू तस्करी समेत कई मुद्दों पर चर्चा

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के निदेशक राहुल नवीन गुरुवार को कोलकाता पहुंचे थे. इसके बाद शुक्रवार को वह सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी दफ्तर पहुंचे और यहां के उच्च अधिकारियों को लेकर मीटिंग की.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के निदेशक राहुल नवीन गुरुवार को कोलकाता पहुंचे थे. इसके बाद शुक्रवार को वह सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी दफ्तर पहुंचे और यहां के उच्च अधिकारियों को लेकर मीटिंग की. इस मीटिंग में इडी के सीनियर अधिकारियों के साथ कोलकाता के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में राज्य में चल रहे कई मामलों की जांच पर चर्चा हुई. इनमें कोयला तस्करी के साथ-साथ बालू तस्करी व एसएससी में अवैध नियुक्तियों के मामले भी शामिली थे.

जानकारी के मुताबिक राहुल नवीन ने अधिकारियों से उन सभी महत्वपूर्ण केस के बारे में डिटेल में पूछताछ की, जो कोलकाता में जांचकर्ताओं के हाथों में हैं. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में कोलकाता के टॉप अधिकारियों के साथ बालू तस्करी, कोयला तस्करी और एसएससी केस की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई. निदेशक ने कोलकाता में इडी अधिकारियों से इस बारे में भी चर्चा की कि किन मामलों का ट्रायल कितना आगे बढ़ा है, और किन मामलों में चार्जशीट फाइल की गयी है. सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने मामलों पर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट तैयार की है, जिनकी बैठकों के दौरान समीक्षा की जा रही है. इन रिपोर्ट में जांच के चरण और आगे की कार्रवाई का विवरण शामिल है.

सूत्रों ने बताया कि निदेशक आगे की जांच के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर सकते हैं.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इडी ने दिल्ली में कोयला स्मगलिंग केस में प्रतीक जैन के घर और आइपैक ऑफिस में रेड मारी थी. ऑपरेशन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंची थीं. उन्होंने इडी पर चुनाव कैंपेन को हाइजैक करने का आरोप लगाया था. इस मामले में सत्तापक्ष व विपक्ष आमने-सामने आ गया था. इस बारे में पहले कलकत्ता हाइकोर्ट में मामला दायर किया गया था, फिलहाल मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola