ePaper

ड्रग कंट्रोल ने दवा वितरक की दुकान में की छापेमारी

Updated at : 29 Mar 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
ड्रग कंट्रोल ने दवा वितरक की दुकान में की छापेमारी

यहां जांच करने के दौरान केष्टोपुर के एक वितरक का नाम सामने आया था.

विज्ञापन

कई दवाएं जब्त कर परीक्षण के लिए भेजी गयीं

बागुईहाटी. नकली व कम गुणवत्ता वाली दवाओं की तलाश में राज्य ड्रग कंट्रोल के अधिकारियों ने केष्टोपुर में छापेमारी की. स्टोर में रखीं दवाओं को स्कैन कर क्यूआर कोड व बैच नंबर देखा गया. ड्रग कंट्रोल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में बागड़ी मार्केट व मेहता बिल्डिंग में अभियान चला कर नकली व कम गुणवत्ता वाली दवाओं की जानकारी मिली थी. यहां जांच करने के दौरान केष्टोपुर के एक वितरक का नाम सामने आया था. इसे लेकर चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया. जांच में दूसरे राज्यों के संपर्क का भी पता चला है. शुक्रवार को घोषपाड़ा में एक होलसेल दवा वितरक की दुकान पर छापेमारी की गयी. जानकारी के मुताबिक बैक्टेरियल इंफेक्शन व गैस की दवा बरामद की गयी है. क्यूआर कोड स्कैन कर कोई तथ्य नहीं मिल पा रहा है. ड्रग इंस्पेक्टर को संदेह है कि ये दवाइयां नकली हो सकती हैं. बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के एग्रो से दवाइयां खरीदी गयी थीं. होलसेल दुकान की सभी दवाओं का नमूना जांच के लिए संग्रह किया गया है. अभियान खत्म होने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर दीपिका मंडल ने बताया कि जांच के आधार पर छापेमारी की गयी है. मंगलवार को बागड़ी मार्केट, मेहता बिल्डिंग, गांधी कॉम्प्लेक्स, गिरिया ट्रेड सेंटर में अभियान चलाया गया था. संदिग्ध लगभग 20 लाख रुपये की दवाएं जब्त कर परीक्षण के लिए भेजा गया है. गुरुवार को दुकानों से और भी तथ्य व दस्तावेज जब्त किये गये थे. इसे देखते हुए शुक्रवार को अभियान चलाया गया.

यह कारोबार अन्य राज्यों में भी फैला हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola