पटाखों की आवाज से बचने के लिए कुत्ता मेट्रो ट्रेन में घुसा
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 21 Oct 2025 11:59 PM
सोमवार रात को पटाखों की आवाज से बचने के लिए एक आवारा कुत्ता डर के मारे मेट्रो स्टेशन में घुस गया.
एक स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की कोलकाता. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने काली पूजा की रात पटाखे फोड़ने से रोकने के लिए सख्त आदेश जारी किया था. हालांकि पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद भी सोमवार को देररात तक पटाखे फोड़े गये. पटाखों के आवाज से आम लोग ही नहीं बालिका पालतु जानवर भी परेशान दिखे. सोमवार रात को पटाखों की आवाज से बचने के लिए एक आवारा कुत्ता डर के मारे मेट्रो स्टेशन में घुस गया. यह अजीबोगरीब घटना कोलकाता के बांसद्रोणी स्टेशन पर देखने को मिली. काली पूजा के अवसर पर, रविवार रात मेट्रो अन्य दिनों की तुलना में अधिक समय तक चली. हालांकि, ज्यादातर मेट्रो ट्रेनें खाली ही रवाना हुईं. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक मेट्रो बांसद्रोणी स्टेशन पर पहुंची, मेट्रो का दरवाजा खुलते ही एक आवारा कुत्ता दौड़ते हुए आया और फिर मेट्रो के अंदर सवार हो गया. प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री हैरान रह गये. मेट्रो यात्रियों का कहना था कि पटाखों के शोर से डरकर कुत्ता किसी तरह मेट्रो के अंदर घुस गया होगा. फिर सुरक्षा गार्डों की नजरों से बचकर बाहर निकलकर भाग गया. कुत्ते को मेट्रो के अंदर घूमता देख सुरक्षा अधिकारी हरकत में आये, शहीद खुदीराम स्टेशन पर मेट्रो के रुकते ही अधिकारियों ने उसे बचा लिया. उल्लेखनीय है कि दिवाली की रात कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में, घर के अंदर और बाहर, हर जगह पटाखों का शोर शराबा था. ऐसे में पालतू जानवरों की सबसे खराब स्थिति थी. कुछ लोग तो अपने पालतू जानवरों को घर के अंदर ही रखते हैं और तेज आवाजों को कानों में जाने से रोकने के लिए उनके कानों को रुई या अन्य उपाय से ढंक रखे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










