पीएम के कार्यक्रम में दिलीप को फिर नहीं मिला निमंत्रण

Updated:
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में दिलीप को फिर नहीं मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें एक जनसभा और मेट्रो परियोजना का उद्घाटन भी शामिल है. एक बार फिर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को प्रधानमंत्री की सभा में आमंत्रित नहीं किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता.

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है. जब उनसे उपस्थित होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने टालते हुए कहा कि मैं जा भी सकता हूं, नहीं भी जा सकता. मैं कहां जाऊंगा , यह पार्टी तय करती है, मैं नहीं. यदि पार्टी का कार्यक्रम होगा, तो पार्टी ही निर्णय लेगी. लेकिन सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण आवश्यक है, और मुझे बुलाया नहीं गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अब वह पार्टी के एक आम कार्यकर्ता हैं और जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है, उसे निभाते हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार सरकारी आयोजनों में दिलीप घोष को नहीं बुलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola