ePaper

दीघा का जगन्नाथ मंदिर पूरे विश्व का आइकॉन होगा : ममता

Updated at : 13 Dec 2024 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
दीघा का जगन्नाथ मंदिर पूरे विश्व का आइकॉन होगा : ममता

Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee during the inauguration of Kolkata Christmas Festival at Allen Park, in Kolkata, Thursday, Dec. 21, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI12_21_2023_000392B)

पुरी में जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर दीघा में बन रहा मंदिर केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व का ‘आइकॉन’ होगा. ये बातें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कहीं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हल्दिया

पुरी में जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर दीघा में बन रहा मंदिर केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व का ‘आइकॉन’ होगा. ये बातें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कहीं. वह एक दिन पहले ही दीघा में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन की तारीख की घोषणा कर चुकी हैं. मंदिर का उद्घाटन अगले साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर होगा.

गुरुवार को अपने दौरे के अंतिम दिन भी सुश्री बनर्जी ने दीघा में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया. इसके बाद अपराह्न कोलकाता लौटते समय मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को जगन्नाथ मंदिर के बारे में विशेष संदेश दिया. उन्होंने दावा किया कि दीघा में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर आने वाले हजारों वर्षों तक एक आइकान बना रहेगा. हजार-हजार सालों तक यहां लोग मंदिर में आयेंगे. मंदिर के निर्माण के बाद इसे संभालने के लिए यहां के लोगों का दायित्व और बढ़ जायेगा.

मुख्यमंत्री के ओल्ड दीघा से न्यू दीघा हेलीपैड तक पहुंचने के दौरान सड़क के दोनों ओर रस्सियों से बैरिकेडिंग की गयी थी. दीघा से मुख्यमंत्री बनर्जी को विदाई देने के लिए न्यू दीघा के हेलीपैड मैदान के पास आम लोगों की भीड़ देखने लायक थी. वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ सत्तापक्ष के नेतागण भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola