भाजपा नेताओं पर हमले के विरोध में बैरकपुर में जगह-जगह प्रदर्शन

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 08 Oct 2025 12:52 AM

विज्ञापन

उत्तर बंगाल के नागराकाटा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए गये भाजपा विधायक शंकर घोष और सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले की घटना के विरोध में मंगलवार को बैरकपुर शिल्पांचल में जगह-जगह भाजपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

सड़क अवरोध और रैलियों के जरिये जताया विरोध

संवाददाता, बैरकपुर.

उत्तर बंगाल के नागराकाटा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए गये भाजपा विधायक शंकर घोष और सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले की घटना के विरोध में मंगलवार को बैरकपुर शिल्पांचल में जगह-जगह भाजपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया. बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा नेता प्रियांगु पांडे के नेतृत्व में श्यामनगर के फीडर रोड स्थित काउगाछी चौराहे पर समर्थकों ने सड़क अवरोध कर विरोध जताया. इसी तरह, बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष तापस घोष के नेतृत्व में नैहाटी में भी सड़क अवरोध किया गया. करीब आधे घंटे तक जाम रहने के बाद पुलिस ने अवरोध हटा दिया. इसके अलावा, बैरकपुर एक नंबर भाजपा मंडल की ओर से बैरकपुर-बारासात रोड पर बटाला स्थित भाजपा कार्यालय से रैली निकाली गयी, जो चंदन पुकुर बाजार होते हुए बैरकपुर मस्जिद चौराहे तक पहुंची. वहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क अवरोध कर विरोध जताया.

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अहिंद्रनाथ बसु, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट कौस्तव बागची, भाजपा बैरकपुर एक नंबर मंडल के अध्यक्ष गोविंदा घोष और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. कुछ देर बाद आम लोगों की मांग मानकर सड़क अवरोध हटा लिया गया. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व वकील कौस्तव बागची ने मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें मिथ्यावादी करार दिया. इसी तरह, बैरकपुर शिल्पांचल के खड़दह, टीटागढ़ समेत कई अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रैलियां निकालकर और सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola