दीघा जगन्नाथ धाम में आज दीपदान से जगमगायेगा वातावरण

Updated:
विज्ञापन
दीघा जगन्नाथ धाम में आज दीपदान से जगमगायेगा वातावरण

इस बार दीघा जगन्नाथ धाम में पहली बार मनाया जा रहा रास उत्सव भक्तों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है. पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल है.

विज्ञापन

हल्दिया. इस बार दीघा जगन्नाथ धाम में पहली बार मनाया जा रहा रास उत्सव भक्तों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है. पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल है. बुधवार को होने वाले दीपदान अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उत्सव को लेकर सुबह से ही पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और भगवान जगन्नाथ के लिए 56 भोग की व्यवस्था की जा रही है. दिनभर नाम संकीर्तन, राधा-कृष्ण का स्नान, नये वस्त्र धारण और 108 तीर्थों के पवित्र जल, दूध, घी से अभिषेक जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे. शाम को दीपदान का आयोजन किया जायेगा, जिसमें हजारों भक्त दीप जलाकर भक्ति की आलोकमाला में धाम को सजा देंगे.जगन्नाथ धाम ट्रस्ट बोर्ड के प्रमुख ट्रस्टी राधारमण दास ने बताया कि “रास उत्सव को लेकर दो दिन पहले से पूजा-अर्चना का आयोजन चल रहा है. बुधवार को दीपोत्सव का आखिरी दिन होगा. इस दिन हजारों भक्त दीपदान में हिस्सा लेंगे और पूरा जगन्नाथ धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा.” राज्य सरकार की पहल पर दीघा में जगन्नाथ धाम के निर्माण के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है. अब रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि विशेष धार्मिक अवसरों पर यह संख्या और बढ़ जाती है. रास उत्सव और दीपदान को लेकर बुधवार को भी भारी भीड़ की उम्मीद है. धाम प्रबंधन के अनुसार, “हजारों दीपों से सजेगा पूरा परिसर और राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन भक्तों की उपस्थिति से दीघा जगन्नाथ धाम एक अद्भुत आध्यात्मिक दृश्य प्रस्तुत करेगा.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola