हिंसा में पार्टी कार्यकर्ताओं की मृत्यु को भी नहीं स्वीकार रही माकपा : शुभेंदु

Updated:
विज्ञापन
हिंसा में पार्टी कार्यकर्ताओं की मृत्यु को भी नहीं स्वीकार रही माकपा : शुभेंदु

उन्होंने सलीम पर झूठे बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा, “सलीम ने दावा किया था कि दोनों की हत्या उस वक्त हुई जब वे मुर्शिदाबाद में दंगे रोकने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन

कोलकाता. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर माकपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन की राजनीतिक मजबूरियों के चलते तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करने से माकपा बच रही है, जबकि इस हिंसा में खुद उनके दो सक्रिय कार्यकर्ताओं की जान चली गयी. शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज में मारे गये हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास का उल्लेख करते हुए कहा कि खुद माकपा के राज्य सचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम ने इन्हें पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बताया था. उन्होंने सलीम पर झूठे बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा, “सलीम ने दावा किया था कि दोनों की हत्या उस वक्त हुई जब वे मुर्शिदाबाद में दंगे रोकने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन हरगोबिंद दास की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में साफ लिखा है कि 12 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके घर में घुसकर हत्या कर दी. क्या कोई दंगे रोकने की कोशिश अपने घर के अंदर से करता है?”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola