निगम ने पोर्ट ट्रस्ट को लिखा खत, उपचुनाव बाद होगी बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त धवल जैन ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट को पत्र लिखा है.
विज्ञापन
कोलकाता में नदी कटाव का मामला
कोलकाता. नदी का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता पर खतरा मंडराने लगा है. नीमतला एवं बागबाजार घाट का एक हिस्सा टूट गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त धवल जैन ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट को पत्र लिखा है. यह जानकारी शनिवार को मेयर फिरहाद हकीम ने दी. उन्होंने बताया कि वह इस मुद्दे पर विधानसभा उपचुनाव के बाद खुद पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन के साथ बैठक करेंगे. मेयर ने कहा कि महानगर, फरक्का और गंगा सागर तक गंगा नदी की ड्रेजिंग कराये जाने की आवश्यकता है. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा गया है.अवैध निर्माण के लिए पार्षद जिम्मेदार नहीं : मेयर
लेक थाना क्षेत्र में 23 अवैध निर्माण हो चुके हैं. इसे लेकर कोर्ट में मामला भी चल रहा है. इस विषय में मेयर ने बताया कि रिफ्यूजी रिफॉर्म की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है. इस संबंध में कोर्ट से जो निर्देश मिलेगा, हम उस पर कार्य करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि महानगर में अवैध निर्माण के लिए पार्षद जिम्मेदार नहीं है. देखरेख की जिम्मेदारी बिल्डिंग विभाग के डायरेक्टर जनरल (डीजी) और निगम आयुक्त पर है. अवैध निर्माण पर अंकुश लगाना पार्षदों का काम नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










