पश्चिम बंगाल में कोरोना का फिर चढ़ा ग्राफ, 3,012 नये मामले, 53 लोगों की मौत

Updated at : 30 Aug 2020 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में कोरोना का फिर चढ़ा ग्राफ, 3,012 नये मामले, 53 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3,012 नये मामले

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य को कोरोना मुक्त किये जाने के लिए जांच को तेज कर दिया गया है. राज्य में पहली बार एक दिन में 43,232 नमूने जांचे गये हैं. इनमें 3,012 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जबकि एक दिन में ही 53 लोगों की मौत भी हुई है. ज्ञात हो कि शुक्रवार को 2,982 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, जबकि 56 लोगों की मौत हुई थी. शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटन में यह जानकारी दी गयी है.

बुलेटिन के अनुसार रिकवरी रेट 80.86 फीसदी से बढ़ कर 81.42 फीसदी पर पहुंच गयी है. इसके साथ राज्य में कोरोना मरीज की संख्या बढ़ कर 1,56,766 हो चुकी हैं, जबकि अब तक 3,126 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में फिलहाल 25,996 एक्टिव कोरोना वायरस के मरीज हैं. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,312 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहें. इन्हें लेकर अब तक कुल 1,27,644 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

वहीं संक्रमण दर 8.70 फीसदी है. इसके अलावा कोलकाता एवं उत्तर 24 परगना जिले की हालत में सुधार नहीं हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोलकाता में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 470 लोग संक्रमित हुए हैं. उत्तर 24 परगना जिले में एक दिन में 8 लोगों की मौत हुई हैं एवं 463 लोग संक्रमित हुए हैं. महानगर में अब तक 39,285 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,261 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं उत्तर 24 परगना जिले में अब 32,807 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 719 लोगों की कोरोना से हुई है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola