कल्याणी एम्स में नेत्र बैंकिंग और कॉर्नियल प्रत्यारोपण सम्मेलन संपन्न

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 27 Apr 2025 1:31 AM

विज्ञापन

कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नेत्र बैंकिंग और कॉर्नियल प्रत्यारोपण पर एक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कल्याणी.

कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नेत्र बैंकिंग और कॉर्नियल प्रत्यारोपण पर एक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मौके पर कल्याणी एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ) राधिका टंडन, राष्ट्रीय नेत्र बैंक के प्रभारी प्रोफेसर (डॉ) रामजी सिंह, प्रोफेसर (डॉ) तुषार अग्रवाल, डॉ हर्षा भट्टाचार्जी, कल्याणी एम्स के चिकित्सा अधीक्षक कर्नल डॉ अजय मलिक और डीन कल्याण गोस्वामी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गयी. छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्याणी एम्स के नेत्र विभाग के प्रोफेसर (डॉ) एम चट्टोपाध्याय, डॉ कौशिक साधुखान, डॉ अभिषेक, डॉ प्रभाकर सिंह, डॉ सुबोध लाकड़ा, डॉ निहित परिमल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डॉ रामजी सिंह ने कहा कि कल्याणी एम्स लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कई तरह के कार्य कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola