एसआइआर की निगरानी के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम

Updated:
विज्ञापन
एसआइआर की निगरानी के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम

पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआइआर प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआइआर प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बीएलओ ने मंगलवार से घर-घर जाकर गणना फॉर्म देना शुरू कर दिया है. ऐसे में एसआइआर प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए दिल्ली स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम खोला गया है. आयोग ने इस संबंध में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को ईमेल भेजा है. कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए दो नंबर दिये गये हैं. ये दो नंबर 011-23052002 और 011-23052110 हैं. किसी भी जरूरत के लिए इन दोनों नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजे ईमेल में स्पष्ट किया है कि यह कंट्रोल रूम एसआइआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए खोला गया है. कंट्रोल रूम में एक टीम होगी. वह टीम एसआइआर प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को कभी भी कॉल कर सकती है. ज़िला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के रूप में कार्य करते हैं. जरूरत पड़ने पर कंट्रोल रूम की टीम उन्हें भी कॉल कर सकती है. ईमेल में यह भी कहा गया है कि अगर कंट्रोल रूम से कोई कॉल आता है, तो उसे उठाना होगा. मांगी गयी कोई भी जानकारी एक निश्चित समय के भीतर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. आयोग सूत्रों का कहना है कि इस बार कंट्रोल रूम इसलिए खोला गया है, ताकि एसआइआर प्रक्रिया में कोई त्रुटि न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola