मालदा में कांग्रेसी नेता को कार से कुचलकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन
मालदा में कांग्रेसी नेता को कार से कुचलकर मार डाला

मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर में एक कांग्रेस नेता की कथित तौर पर कार से कुचलकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

हरिश्चंद्रपुर में हुई घटना, कई लोग गंभीर रूप से घायल

कोलकाता. मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर में एक कांग्रेस नेता की कथित तौर पर कार से कुचलकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पत्नी ने पार्टी के एक कार्यकर्ता पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक नेता नरेंद्रनाथ साहा (45) हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के कोनुआ इलाके के निवासी थे. पत्नी मंजू साहा का दावा है कि पुरानी रंजिश और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उनकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गयी. घटना सोमवार रात हुई.आरोप है कि उस रात मृतक की एक पार्टी कार्यकर्ता से बहस हुई थी, जिसके बाद कार से कुचलने की घटना हुई. इस घटना में कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए. उनमें शेखर साहा, शशांक साहा, मनोज कुमार दास और पुलक साहा शामिल हैं, जो सिलीगुड़ी अस्पताल में इलाजरत हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक नेता और आरोपी के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही थी.

स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे. सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बिपद मंडल हरिश्चंद्रपुर थाने में आत्मसमर्पण कर चुका है, हालांकि पुलिस ने इसे अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यदि आरोप सिद्ध हुआ, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola