शुभेंदु ने लगाया आरोप, रामनवमी के आयोजकों को पुलिस ने भेजा नोटिस
Published by :BIJAY KUMAR
Published at :05 Apr 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने उत्तर दिनाजपुर में रामनवमी के आयोजकों को नोटिस भेजकर एक लाख रुपये की सुरक्षा राशि जमा करने को कहा है. यह जानकारी राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दी है. उन्होंने शनिवार दोपहर एक सोशल मीडिया अकाउंट पर नोटिस पोस्ट किया और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ एक के बाद एक शिकायतें की हैं.
विज्ञापन
कोलकाता.
जिला प्रशासन ने उत्तर दिनाजपुर में रामनवमी के आयोजकों को नोटिस भेजकर एक लाख रुपये की सुरक्षा राशि जमा करने को कहा है. यह जानकारी राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दी है. उन्होंने शनिवार दोपहर एक सोशल मीडिया अकाउंट पर नोटिस पोस्ट किया और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ एक के बाद एक शिकायतें की हैं. शुभेंदु ने एक ऑर्डर शीट की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ यह आदेश दिया गया है, वह अपने-अपने क्षेत्र में रामनवमी महोत्सव के कुशल आयोजक के रूप में जाने जाते हैं. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें कुख्यात शख्स बताया है जो क्षेत्र में शांति भंग करने में संलिप्त हैं. इस्लामपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद व्यक्ति को अदालत में उपस्थित होने और कारण बताने का निर्देश दिया है कि उसे एक लाख रुपये के बांड और समान मूल्य की जमानत क्यों न प्रस्तुत करने के लिए बाध्य किया जाये. शुभेंदु ने लिखा है कि पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ इसी तरह के आदेश जारी किये हैं, जिसमें झूठा दावा किया गया है कि इन लोगों के व्यवहार से आगामी त्योहारों के दौरान, विशेष रूप से रामनवमी के उत्सव के दौरान कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है और क्षेत्र में शांति भंग हो सकती है. पुलिस ने जान-बूझकर त्रुटिपूर्ण व अनुचित रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य गुमराह करना और ऐसे आदेश जारी करना है, जिससे रामनवमी उत्सव से जुड़े आयोजकों को परेशानी व असुविधा का सामना करना पड़े.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




