ePaper

तृणमूल विधायक के खिलाफ विधाननगर कमिश्नरेट में शिकायत

Updated at : 13 Apr 2025 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल विधायक के खिलाफ विधाननगर कमिश्नरेट में शिकायत

राजारहाट-न्यूटाउन के तृणमूल विधायक तापस चट्टोपाध्याय के खिलाफ विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में एक शिकायत दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. राजारहाट-न्यूटाउन के तृणमूल विधायक तापस चट्टोपाध्याय के खिलाफ विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में एक शिकायत दर्ज करायी गयी है. उन पर सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. राजारहाट न्यूटाउन के अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोप लगाया गया है कि गत चार अप्रैल को विधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर तीन के नारायणपुर इलाके में एक सभा में कथित तौर पर अल्पसंख्यक मुसलमानों पर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनके बयान से अल्पसंख्यकों की भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगाते हुए तृणमूल विधायक तापस चट्टोपाध्याय के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार को विधाननगर पुलिस आयुक्त को एक लिखित शिकायत सौंपी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola