ePaper

राज्यभर में सीएम ममता बनर्जी का जन्मदिन मनाया गया, काटे गये केक

Updated at : 06 Jan 2025 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यभर में सीएम ममता बनर्जी का जन्मदिन मनाया गया, काटे गये केक

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का जन्मदिन रविवार को राज्यभर में मनाया गया. तृणमूल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का जन्मदिन रविवार को राज्यभर में मनाया गया. तृणमूल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये. जगह-जगह नुक्कड़ और चौराहों पर सुश्री बनर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटे गये और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गयीं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी और तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष के अलावा अन्य नेताओं ने सुश्री बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम ने ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर रविवार को बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.

तमिलनाडु सीएम ने ममता को दी जन्मदिन की बधाई

चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा : पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सकारात्मक बदलाव लाता रहे, ऐसी कामना करता हूं. आपके लिए खुशियों, सामर्थ्य और सफलता से भरे लंबे जीवन की कामना करता हूं.’’ पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, ममता बनर्जी का जन्म पांच जनवरी 1955 को कोलकाता में प्रोमिलेश्वर बनर्जी और गायत्री बनर्जी के घर हुआ था. अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रह चुकीं बनर्जी ने मई 2011 में पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola