ePaper

आज सीएम ममता बनर्जी का मुर्शिदाबाद दौरा, कल मिलेंगी हिंसा पीड़ितों से

Updated at : 04 May 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
आज सीएम ममता बनर्जी का मुर्शिदाबाद दौरा, कल मिलेंगी हिंसा पीड़ितों से

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने दौरे को लेकर उठाये सवाल

विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने दौरे को लेकर उठाये सवाल कोलकाता. सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद के दौरे पर जायेंगी. सोमवार को वह बहरमपुर में सांगठनिक बैठक करेंगी. मंगलवार को हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करेंगी. वह हेलीकॉप्टर से शमशेरगंज जाकर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करेंगी. धुलियान में उनकी प्रशासनिक बैठक भी होनेवाली है. हिंसा से काफी दिन बाद मुर्शिदाबाद दौरे को लेकर पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब सीएम यहां आकर देखेंगी, तो वह कहेंगी कि यहां तो कुछ भी नहीं हुआ. अधीर ने कहा : पीड़ित मेरे पास आये थे. यहां तक कि मृतकों के श्राद्ध कार्य के लिए पुरोहित भी नहीं मिल रहे थे. मैंने अपने मुस्लिम नेता को वहां भेजा और उनके प्रयास से ही मृतकों का श्राद्ध हो पाया था. बिना किसी पुरोहित के ही श्राद्ध कार्य हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola