हावड़ा में की गयी छठ घाटों की साफ-सफाई

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 25 Oct 2025 11:27 PM

विज्ञापन

साथ ही हावड़ा नगर निगम ने भी घाटों की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

नदी तट पर लगाये गये बांस के बेरिकेड्स पुलिस आयुक्त ने लिया घाटों का जायजा हावड़ा. छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हावड़ा शहर के सभी घाटों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है. साथ ही हावड़ा नगर निगम ने भी घाटों की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार शहर के उन आठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है. प्रशासन ने इन सभी घाटों का निरीक्षण कर लिया है. खुद पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बाली से लेकर बॉटनिकल गार्डन तक हुगली नदी के विभिन्न घाटों का जायजा लिया है. छठ पूजा के दिन घाटों पर नजर रखने के लिए नदी में चार स्पीड बोट तैनात रहेंगे. इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षित तैराक नाव लेकर तैयार रहेंगे. नदी तट पर बांस के बेरिकेड्स लगा दिये गये हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस माइक्रोफोन का उपयोग करेगी. सोमवार सुबह से घाटों पर निगरानी शुरू हो जायेगी. मध्य हावड़ा के रामकृष्णपुर और तेलकल घाट में पुलिस बूथ बनाये जायेंगे. शिवपुर घाट पर भी एक पुलिस बूथ बनाया गया है. उत्तर हावड़ा के ओल्ड नमक गोला घाट और किंग्स रोड नमक गोला घाट में भी पुलिस बूथ बनाये जायेंगे. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किंग्स रोड नमक गोला घाट पर सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी संघ के सचिव उमेश राय ने दी. निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी आठ घाटों पर नजर रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola