ePaper

केंद्र ने राज्य के लिए आवंटित किये 1400 करोड़

Updated at : 01 Dec 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने राज्य के लिए आवंटित किये 1400 करोड़

फिलहाल, राज्य में पथश्री योजना का पैसा भी राज्य अपनी जेब से खर्च करता है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार हमेशा से ही केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाती रही है. राज्य का आरोप है कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण आवास योजना व मनरेगा के तहत फंड का आवंटन बंद कर दिया है. इसी बीच, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत राशि आवंटित की है. जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने ग्रामीण सड़क योजना के तहत बंगाल को 1400 करोड़ रुपये प्रदान किया है. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य में विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार पर फंड जारी नहीं करने का आरोप लगाया है. फिलहाल, राज्य में पथश्री योजना का पैसा भी राज्य अपनी जेब से खर्च करता है. इससे पहले, केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में ग्रामीण सड़क योजना के लिए फंड आवंटित किया था. तब से, केंद्र ने इस परियोजना के लिए कोई पैसा जारी नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola