जल्द पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में सीबीआइ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2025 10:46 PM
आरजी कर कांड. 90 दिनों के भीतर पूरक आरोप पत्र पेश नहीं किये जाने से दो की हुई थी जमानत
आरजी कर कांड. 90 दिनों के भीतर पूरक आरोप पत्र पेश नहीं किये जाने से दो की हुई थी जमानत कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या से जुड़े एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) सियालदह कोर्ट में जल्द पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है. सूत्रों की मानें, तो इस आरोप पत्र को नयी दिल्ली स्थित सीबीआइ मुख्यालय की एक विशेष कानूनी टीम की निगरानी में तैयार किया जा रहा है. यह मामला घटना में साक्ष्यों से छेड़छाड़ से जुड़ा है, जिसके आरोप में टाला थाना के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल व आरजी कर मेडिकल काॅलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष की गिरफ्तारी हुई थी. सीबीआइ ने 90 दिनों के भीतर इनके खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल करने में विफल रही, जिसके कारण अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी. मंडल जमानत पर बाहर हैं, जबकि घोष आरजी कर अस्पताल के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में अभी भी न्यायिक हिरासत की अवधि संशोधनागार में ही काट रहे हैं.बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी की कोशिश है कि उक्त मामले में 17 मार्च से पहले पूरक आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाये. इसकी वजह है कि उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में उक्त मामले की अगली सुनवाई होनी है. पूरक आरोप पत्र में प्रमुख रूप से साक्ष्यों से छेड़छाड़ से जुड़े तथ्यों को उजागर किये जाने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, आरजी कर मामले में संग्रह किये गये कुछ नमूनों की केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की जांच रिपोर्ट, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और जब्त किये गये विभिन्न मोबाइल सिम कार्ड की जांच के निष्कर्ष संभवत: आरोप पत्र के आधार बनेंगे. संभवत: यही वजह है कि सीबीआइ की ओर से अदालत में टाला थाना के पूर्व ओसी मंडल द्वारा अपने मोबाइल सिम कार्ड की वापसी के लिए दायर अर्जी का विरोध किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










