उद्योगाें की प्रोत्साहन योजना को रद्द करना विनाशकारी व असंवैधानिक

Updated:
विज्ञापन
उद्योगाें की प्रोत्साहन योजना को रद्द करना विनाशकारी व असंवैधानिक

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में उद्योग प्रोत्साहन योजना को रद्द कर तृणमूल कांग्रेस सरकार ने साबित कर दिया कि वह यहां औद्योगिकीकरण नहीं चाहती.

विज्ञापन

कोलकाता. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में उद्योग प्रोत्साहन योजना को रद्द कर तृणमूल कांग्रेस सरकार ने साबित कर दिया कि वह यहां औद्योगिकीकरण नहीं चाहती. विश्व बांग्ला सम्मेलन कर निवेशकों को आकर्षित करने का दावा सिर्फ छलावा है. वास्तव में राज्य की नीतियां औद्योगिक विकास के विपरीत हैं. श्री अधिकारी ने कहा कि भाजपा विधायकों के कड़े विरोध के बावजूद यह विधेयक मार्च 2025 में तृणमूल कांग्रेस के बहुमत के कारण पारित हो गया. तृणमूल कांग्रेस का अहंकार हावी हो गया और उन्होंने बेशर्मी से सभी उद्योग प्रोत्साहनों को खत्म कर दिया. उन्होंने दावा किया कि उद्योगपतियों ने इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करके सही किया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से बचे-खुचे उद्योगों को खदेड़ना एक सोची-समझी भूल है. ममता बनर्जी की सरकार हमारे राज्य को औद्योगिक कब्रिस्तान में बदल रही है. उन व्यवसायों के साथ विश्वासघात कर रही है, जिन्होंने पश्चिम बंगाल पर भरोसा किया और हमारे लोगों के लिए रोजगार पैदा किये. तृणमूल कांग्रेस निवेशकों को डरा रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि हमारे युवा बेरोजगार रहें. यह शासन नहीं, बल्कि आर्थिक अराजक जैसी स्थिति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola