व्यवसायी ने वीडियो संदेश जारी कर की आत्महत्या
Published by : SANDIP TIWARI Updated At : 27 Apr 2025 10:13 PM
सिर में लगी थी गोली, पास में पड़ी थी लाइसेंसी बंदूक
सिर में लगी थी गोली, पास में पड़ी थी लाइसेंसी बंदूक संदेश में कहा- अब मुझमें जीने की इच्छा नहीं बची है कोलकाता. फूलबागान इलाके में शनिवार देर रात एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट से 65 वर्षीय व्यवसायी जयंत साहा का शव बरामद हुआ. उनके सिर में गोली लगी थी और शव के पास एक लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को जयंत के मोबाइल फोन में एक वीडियो संदेश मिला है. माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या से पहले इसे रिकॉर्ड किया था. यह संदेश उनके दो बेटों के लिए था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब उनकी जीने की इच्छा नहीं बची है और उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जयंत कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी. पिछले महीने उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अवसाद में थे. पुलिस का मानना है कि कैंसर और पत्नी की मृत्यु के कारण हुए मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या की. हालांकि, पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है और मृतक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










