सालबनी : खड़े मारुति वैन को बस ने मारी टक्कर, नौ लोग हुए जख्मी

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 28 Apr 2025 4:40 AM

विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी के भादूतला इलाके में बंद रेलगेट के सामने खड़े एक मारुति वैन को पीछे से यात्री बस ने टक्कर मार दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी के भादूतला इलाके में बंद रेलगेट के सामने खड़े एक मारुति वैन को पीछे से यात्री बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में छात्र सहित नौ लोग जख्मी हो गये. दोनों वाहन बुड़ीशोल इलाके से आ रहे थे. भादुतला लेवल क्रॉसिंग गेट गिर जाने से मारुति वैन खड़ा हो गया था. इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही यात्री बस ने मारुति वैन को पीछे से टक्कर मार दी.

दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज ले गयी. साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola