कोलकाता से मुजफ्फरपुर जा रही बस जामुड़िया में दुर्घटनाग्रस्त

मुजफ्फपुर जा रही बस जामुड़िया में हादसे का शिकार हो गयी.
कोलकाता. कोलकाता के बाबूघाट से बिहार के मुजफ्फपुर जा रही बस जामुड़िया में निघा के नजदीक सोमवार देर रात हादसे का शिकार हो गयी. अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया. बस का एक चक्का निकल गया. बस अचानक लड़खड़ाकर रुक गयी. तीन यात्रियों के घायल होने की खबर है. बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे. बस में अचानक चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस निकाला गया. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी. एक यात्री ने बताया कि बस दिन में बाबूघाट से खुली थी. घटना के ब्योरे की प्रतीक्षा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




