तारकेश्वर मंदिर के प्रवेश मार्ग पर चलेगा बुलडोजर, सावन से पहले साफ होगा अतिक्रमण

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

तारकेश्वर मंदिर

Tarkeshwar Temple: श्रावणी मेले को लेकर बैठक हुई. बैठक में श्रावणी मेले के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

हुगली से कुंदर कुमार झा की रिपोर्ट

Tarkeshwar Temple: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर के प्रवेश मार्ग पर बुलडोजर चलेगा. श्रावणी मेले से पहले इस रास्ते से अतिक्रमण हर हाल में हटाया जायेगा. मेले की तैयारी को लेकर समीक्षा करने मंदिर परिसर पहुंचे बंगाल की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि तारकेश्वर मंदिर के प्रवेश मार्ग की चौड़ाई कम है. इसे लेकर एक योजना तैयार की जा रही है. मंदिर के प्रवेश मार्ग के दोनों ओर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा

नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने तारकेश्वर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इसके बाद अतिथि निवास में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में श्रावणी मेले के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जिला प्रशासन मेले के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा.

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी खुर्शीद अली क़ादरी ने कहा कि श्रावण महीने में लाखों श्रद्धालु तारकेश्वर पहुंचते हैं. उनकी सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. दूध पोखर में स्नान के बाद मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर मैट बिछाए जाएंगे. रास्ते के दोनों ओर शिव पुराण से जुड़े चित्रों और आकर्षक प्रकाश सज्जा की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही पूरे मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और कहीं भी गंदगी या कचरा जमा न होने देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सावन से पहले पूरा होगा सड़क निर्माण

चांपदानी के विधायक दिलीप सिंह ने कहा, बैद्यवाटी के निमाई तीर्थ घाट से लगभग 40 किलोमीटर पैदल चलकर कांवर में जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के मार्ग की भी समीक्षा की गई. जहां-जहां सड़क खराब है, वहां तत्काल आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी. बरसात समाप्त होने के बाद सड़क का स्थायी रूप से पुनर्निर्माण कराने की भी योजना है. बैठक के बाद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पेश किए गए बजट में महिलाओं के हितों और उनके सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है.

Also Read: बंगाल बजट: पश्चिम बंगाल में बनेंगे चार नये एयरपोर्ट, जानिए हवाई सेवा से जुड़ेंगे कौन कौन से जिले

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola