ePaper

बंगाल में भी शुरू होगा बुलडोजर बुलडोजर का खेल : सुकांत

Updated at : 27 Oct 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में भी शुरू होगा बुलडोजर बुलडोजर का खेल : सुकांत

वहीं, तृणमूल घटना को लेकर भाजपा द्वारा ‘राजनीतिक खेल’ करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में हारवुड प्वाइंट कोस्टल थाना क्षेत्र की सूर्यनगर ग्राम पंचायत के उत्तर चंद्रनगर गांव में काली प्रतिमा खंडित किये जाने की घटना को लेकर अभी भी सियासी घमासान थमा नहीं है. भाजपा उक्त घटना को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की भूमिका व यहां की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रही है. वहीं, तृणमूल घटना को लेकर भाजपा द्वारा ‘राजनीतिक खेल’ करने का आरोप लगाया गया है. इसी बीच, देवी काली की मूर्ति खंडित किये जाने की घटना के खिलाफ रविवार को प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भगवा दल की ओर से काकद्वीप में रैली निकाली गयी. रैली के दौरान भाजपा नेता ने कहा “अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव में काकद्वीप में हो रहे अत्याचार व भेदभाव का जवाब लोग तृणमूल को देंगे. इसके साथ ही यहां से भाजपा की जीत भी होगी. उसके बाद अत्याचार करनेवालों के साथ ‘बुलडोजर-बुलडोजर का खेल होगा, जैसा कि उत्तर प्रदेश में ‘योगी सरकार’ के राज में है.” रैली के बाद भाजपा नेता ने सभा को संबोधित भी किया और तृणमूल सरकार की जमकर आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि “देवी काली की मूर्ति खंडित किये जाने की घटना इस बात को दर्शाती है कि यहां की कानून-व्यवस्था की कितनी बुरी हालत है. इस मामले में जिसे गिरफ्तार किया गया, उसके पिता ने ही मीडिया के समक्ष साफ कर दिया कि उसका पूरा परिवार तृणमूल समर्थक है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि तृणमूल की नीति व राजनीति कैसी है. हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति खंडित किये जाने की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता हर अत्याचार का जवाब तृणमूल को देगी.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola