बीएसएफ ने बाल्टी से बरामद किया 62.68 लाख का सोना
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 07 Aug 2025 12:17 AM
जवानों ने सोने की तस्करी के प्रयास को एक बार फिर नाकाम करते हुए अवैध सोने की खेप बरामद की.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की 102वीं वाहिनी की सीमा चौकी घोजाडांगा के जवानों ने सोने की तस्करी के प्रयास को एक बार फिर नाकाम करते हुए अवैध सोने की खेप बरामद की. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस सटीक कार्रवाई में जवानों ने एक तस्कर को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह मछली के चारे से भरी बाल्टी में 62.68 लाख रुपये से अधिक की कीमत के सोने को छिपाकर साइकिल से बीएसएफ के ड्यूटी पॉइंट को पार करने की कोशिश कर रहा था. बरामद सोने का कुल वजन करीब 607.66 ग्राम व अनुमानित कीमत 62.68 लाख रुपये आंकी गयी है. आरोपी व जब्त सोना को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










