हेडफोन खरीदने निकले युवक का शव तालाब में मिला

Updated:
विज्ञापन
हेडफोन खरीदने निकले युवक का शव तालाब में मिला

दक्षिण 24 परगना के मगरहाट थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता युवक दीपक भुइयां का शव बुधवार सुबह एक तालाब से मिला.

विज्ञापन

तीन साथी हिरासत में लिये गये

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के मगरहाट थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता युवक दीपक भुइयां का शव बुधवार सुबह एक तालाब से मिला. दीपक बांकुड़ा से आया श्रमिक था और यहां उड़ेचांदपुर इलाके में सड़क निर्माण के कार्य में लगा था. तीन दिन पहले वह अपने तीन साथियों के साथ हेडफोन खरीदने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. बुधवार की सुबह घोषपाड़ा इलाके के तालाब में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके तीनों साथियों रूपचंद मुदी, राजू मुदी और बापन मुदी को हिरासत में लिया है. पड़ोसियों और परिजनों के बयान के आधार पर हत्या की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद दीपक की मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा. दीपक के चाचा पशुपति भुइयां ने कहा कि उसके भतीजे के तीन साथी रात को घर लौटे थे और बताया कि दीपक गायब है. बाद में उसका शव मिलने से संदेह गहराया. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है कि दीपक के साथ आखिरी समय क्या हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola