बंद कारखाने के भीतर मिले दो श्रमिकों के शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 12:23 AM
दुर्गापुर में दो मौतों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
मृत दोनों श्रमिक उत्तर प्रदेश के थे रहनेवाले पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के बाबुनाडा स्थित औद्योगिक अंचल में ब्रह्म एलॉयज लिमिटेड के बंद कारखाने के भीतर से रविवार को दो श्रमिकों का शव मिलने की घटना के प्रकाश में आने से उक्त इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने मृतकों के नाम ज्ञानी वर्मा तथा त्रिभुवन ठाकुर बताये हैं. पुलिस ने दोनों शवों को बंद कारखाने के बंद आवास का दरवाजा तोड़कर बरामद किया है. शवों को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भेज दिया गया है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि यह काखाना इसी माह की आठ जनवरी से बंद हो गया था. सुबह एक मृतक के एक रिश्तेदार ने काफी आवाज दी. लेकिन कोई जबाव जब नहीं मिला तो रिश्तेदार ने कारखाने के भीतर जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े हुए थे. इसके बाद स्थानीय लोगों को उन्होंने सूचना दी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. यह हत्या का मामला है या दुर्घटना, इसे लेकर फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है. मामले को लेकर कांकसा एसीपी सुमन कुमार जायसवाल ने बताया कि संभवत: आवास में आग जलाकर रखने से हुए धुएं के कारण, दम घुटने से ही दोनों श्रमिकों की मौत हुई है. दोनों की उम्र 45 से 50 के मध्य है. मामले की और तफ्तीश जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पायेगा. तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक नेता बबलू चटर्जी ने कहा कि सुबह पुलिस ने दोनों श्रमिकों का शव दरवाजा खोलकर बरामद किया. कमरे के भीतर अलाव जलाया गया था. संभवतः दम घुटने से ही हादसा हुआ हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










