पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2025 की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

हर मतदाता को दिया जा रहा फॉर्म, विवरण सत्यापन व अपडेट की प्रक्रिया जारी

खड़गपुर. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2025 की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसी क्रम में पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में गणना प्रपत्रों (फॉर्म) का वितरण तेजी से जारी है. बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं और उनके नाम, पता तथा अन्य विवरणों की जांच कर रहे हैं. प्रत्येक मतदाता को जानकारी सत्यापित या अद्यतन करने के लिए एक फॉर्म दिया जा रहा है.

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, फॉर्म की एक प्रति बीएलओ के पास रखी जायेगी, जबकि दूसरी प्रति मतदाता के पास संदर्भ हेतु सुरक्षित रहेगी. अधिकारियों ने निवासियों से अपील की है कि वे अपने विवरण ध्यानपूर्वक जांचें और पहचान एवं आयु प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें. फॉर्म वितरण और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जायेगा. उस दौरान नागरिक अपने नाम या विवरण में सुधार के लिए दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. दोनों जिलों के स्थानीय प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम के अधिकांश क्षेत्रों में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से चल रही है. बीएलओ यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola