अभिषेक के ‘डिजिटल वॉरियर’ के जवाब में भाजपा की ‘मिथुन वॉरियर’ टीम

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 05 Nov 2025 1:51 AM

विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यक्रमों को ज्यादा संगठित ढंग से आगे बढ़ाना और राजनीतिक प्रतिरोध का सामना करना बताया गया है.

विज्ञापन

चुनाव से पहले डिजिटल मोर्चे पर सक्रिय हो रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता. चुनावी माहौल गरमाने के साथ ही राजनीतिक दल अब डिजिटल मोर्चे पर भी पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा बनायी गयी ‘डिजिटल वॉरियर’ टीम के जवाब में अब भाजपा ने ‘मिथुन वॉरियर’ नाम से एक विशेष समूह तैयार करने की योजना शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने स्वयं पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ इस विशेष डिजिटल समूह के गठन का प्रस्ताव रखा है. इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यक्रमों को ज्यादा संगठित ढंग से आगे बढ़ाना और राजनीतिक प्रतिरोध का सामना करना बताया गया है. हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 150 कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लेकर यह ‘मिथुन वॉरियर’ टीम बनायी जायेगी. सदस्यों के बीच मिथुन चक्रवर्ती के दो निजी फोन नंबर पहले ही साझा किये जा चुके हैं. एक कानूनी सहायता और दूसरा संगठनात्मक संचार के लिए. मिथुन ने अपने समर्थकों से कहा, “जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होगा या पार्टी कार्यक्रमों में बाधा डाली जायेगी, वहां मिथुन वॉरियर तुरंत सक्रिय होंगे. विरोध प्रदर्शन से लेकर नाकेबंदी तक, जहां जरूरत होगी, वहां योद्धा मौजूद रहेंगे.” इस कदम को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर कटाक्ष किया है. तृणमूल प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा, “भाजपा तृणमूल के विचारों की नकल कर रही है, लेकिन इस तरह की रणनीति से वह सफल नहीं होगी.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola