कृष्णानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Nov 2025 1:32 AM

विज्ञापन

मंच पर खड़े होकर सुकांत ने कोतवाली थाने के आइसी बदलने की मांग की. घटना 31 अक्तूबर की है.

विज्ञापन

सुकांत ने 72 घंटे के भीतर आइसी बदलने की मांग की कल्याणी. नदिया जिले के कृष्णानगर में मां जगद्धात्री की प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप है. नदिया जिले के कृष्णानगर में भाजपा ने विरोध में कोतवाली थाने का घेराव किया. केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. पुलिस ने थाने से कुछ दूरी पर ही जुलूस को रोक दिया. मंच पर खड़े होकर सुकांत ने कोतवाली थाने के आइसी बदलने की मांग की. घटना 31 अक्तूबर की है. राज्य पुलिस ने पहले बताया था कि कृष्णनगर के कदमतला घाट पर मां जगद्धात्री की प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था. उस समय चकरपाड़ा बारवारी क्लब के कई शराबी सदस्यों ने घाट पर मौजूद महिलाओं को परेशान किया. महिला पुलिस अधिकारी उन्हें रोकने गयीं. उन्होंने उन्हें भी परेशान किया गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उन्हें हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. राज्य पुलिस महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए हमेशा ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है. जो लोग इस घटना को दंगे में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अपनी जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए. जो लोग झूठी सूचना फैलाकर अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस घटना के विरोध में बुधवार को भाजपा ने थाने का घेराव किया. सुकांत ने कहा कि कोतवाली थाने के आइसी ने बहुत बहादुरी दिखायी है. यहां सिविल वॉलिंटियर भी बहुत बहादुरी दिखाते हैं. मैं आइसी ने जो किया है, उसकी एक सूची बनाऊंगा. मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं, अगले 72 घंटों के भीतर आइसी को बदलना होगा. अन्यथा, आंदोलन और तेज होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola