भाजपा ने तृणमूल पर लगाया अभियंता पर हमले करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने तृणमूल पर लगाया अभियंता पर हमले करने का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने बलिया में बिजली विभाग के दलित अधीक्षण अभियंता पर हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने बलिया में बिजली विभाग के दलित अधीक्षण अभियंता पर हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य में सत्ताधारी भाजपा के सदस्य बिना किसी डर के दिन-दहाड़े दलितों पर बर्बरता के साथ हमला कर रहे हैं. तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे की आड़ में दलितों को रौंद रही है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के बलिया में बिजली विभाग के कार्यालय में एक दलित अभियंता पर उसी के केबिन में भाजपा के एक नेता ने बेरहमी से हमला किया. उसने उसके सिर पर जूते से वार किया, उसे बार-बार घूंसे मारे और जाति सूचक गालियाँ दीं.” टीएमसी ने इसी पोस्ट में कहा, “भाजपा नेता दिन-दहाड़े दलितों पर बर्बरता करने का दुस्साहस कर रहे हैं.

, क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि ना तो पुलिस और ना ही व्यवस्था उनको छूने की हिम्मत करेगी. यह वही पार्टी है जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के खोखले नारों की आड़ में दलितों को जूतों और घूंसों से रौंदती है.”

न्याय की उम्मीद कैसे करें?

पोस्ट में कहा गया है, “जब भाजपा नेता अपराधी बन जाते हैं और व्यवस्था उन्हें बचाने के लिए झुक जाती है, तो दलित किस न्याय की उम्मीद कर सकते हैं? जब तक भाजपा को जड़ से उखाड़ नहीं दिया जाता, दलितों पर हमले होते रहेंगे, लोकतंत्र बंधक बना रहेगा और भारत जातिगत अत्याचार की जंजीरों में जकड़ा रहेगा.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola