ओडिशा में बंगाली प्रवासी श्रमिक पर हुआ हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
ओडिशा में बंगाली प्रवासी श्रमिक पर हुआ हमला, हालत गंभीर

ओडिशा के बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व मेदिनीपुर के नंदकुमार थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी 21 वर्षीय प्रवासी श्रमिक मुस्तफा अली पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

बांग्ला बोलने पर पीटने का आरोप तमलुक अस्पताल में भर्ती

हल्दिया. ओडिशा के बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व मेदिनीपुर के नंदकुमार थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी 21 वर्षीय प्रवासी श्रमिक मुस्तफा अली पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. आरोप है कि अली को केवल बांग्ला भाषा बोलने की वजह से बदमाशों ने ‘बांग्लादेशी’ समझकर बेरहमी से पीटा.

रेलवे स्टेशन पर घेरकर की मारपीट

सूत्रों के अनुसार घटना उस समय हुई जब अली स्टेशन पर टिकट लेने गया था. आरोपियों ने पहले उसे घेरा और फिर टिकट काउंटर तक पीछा कर मारपीट की. रक्तरंजित हालत में जीआरपी ने किसी तरह अली को बचाया और अस्पताल पहुंचाया.

दहशत में परिवार, सरकार से रोजगार की मांग : गंभीर रूप से घायल अली को बाद में पूर्व मेदिनीपुर लाकर तमलुक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि स्थानीय पुलिस निष्क्रिय रही और घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. उन्होंने बंगाल सरकार से राज्य में ही रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बाहर काम करने की मजबूरी न पड़े.

विधायक ने जतायी नाराजगी

नंदकुमार के विधायक व तृणमूल कांग्रेस नेता सुकुमार दे ने इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में बंगालियों पर लगातार अत्याचार हो रहा है और इसके खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola