घर-घर जाकर संकल्प के पर्चे बांट रहे दो बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला, तृणमूल ने बताया ड्रामा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जारी है. भाजपा और तृणमूल दोनों दलों के कार्यकर्ता इस दौरान आपस में उलझ रहे हैं. कई जगहों से झड़प की भी सूचना आ रही है.

विज्ञापन

Bengal Election: दुर्गापुर: शहर के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत सत्यजीत पल्ली इलाके में बीजेपी शक्ति शाखा अध्यक्ष मिथुन गोराई पर हमला हुआ है. हमला उस वक्त हुआ जब वो घर-घर संकल्प पत्र बांट रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया. आरोप है कि इस हमले के पीछे तृणमूल कार्यकर्ताओं का हाथ है. उनके अभियान में रुकावट डालने के लिए यह हमला किया गया है. हमले के दौरान मिथुन गोराई की गंभीर रूप से पिटाई की गयी है. मिथुन को बचाने की कोशिश करने गये एक और बीजेपी कार्यकर्ता के जख्मी होने की सूचना है. दोनों जख्मी कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए बिधाननगर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल का आरोप से इनकार

घटना के बाद अन्नपूर्णा नगर, सत्यजीत पल्ली इलाके में तनाव का माहौल है. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर मिलते ही भाजपा ज़िला नेता मनीषा सिकदर और दूसरे नेता अस्पताल पहुंचे. हालांकि तृणमूल ने आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. ज़िला तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता उज्जवल मुखर्जी ने जवाबी आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ता चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करके फ़ॉर्म बांट रहे थे. मना करने के बावजूद नहीं सुन रहे थे. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया है. बीजेपी अशांति का माहौल बनाकर ड्रामा कर रही है.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola