ePaper

बंगाल भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, रविशंकर प्रसाद नियुक्त हुए चुनाव अधिकारी

Updated at : 28 Jun 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, रविशंकर प्रसाद नियुक्त हुए चुनाव अधिकारी

पश्चिम बंगाल भाजपा में अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी अटकलों के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है

विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह में नये अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा

संवाददाता, कोलकाता.

पश्चिम बंगाल भाजपा में अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी अटकलों के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. भाजपा ने सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. भाजपा सूत्रों के अनुसार, रविशंकर प्रसाद कुछ ही दिनों में बंगाल आयेंगे और एक खास प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष के चयन का काम शुरू करेंगे. इस प्रक्रिया में यह तय होगा कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अपने पद पर बने रहेंगे या किसी अन्य को यह जिम्मेदारी दी जायेगी. रविशंकर प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करायेंगे, जिसके बाद चुनाव के जरिए अंतिम नाम का चयन होगा. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ रविशंकर प्रसाद यह भी तय करेंगे कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में बंगाल से कौन-कौन शामिल होगा. भाजपा के संगठनात्मक ढांचे या पार्टी के संविधान में किसी भी बदलाव के लिए राष्ट्रीय परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह तक पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तराखंड सहित छह राज्यों के अध्यक्ष पद के चुनाव पूरे हो जायेंगे. यह भी जानकारी मिली है कि 28 जून से छह जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola