ePaper

अत्याधुनिक ड्रोन के उपयोग की तैयारी में बारुईपुर जिला पुलिस

Updated at : 19 Apr 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
अत्याधुनिक ड्रोन के उपयोग की तैयारी में बारुईपुर जिला पुलिस

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर जिला पुलिस के क्षेत्र में अब अत्याधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल किये जाने पर विचार-विमर्श चल रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर जिला पुलिस के क्षेत्र में अब अत्याधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल किये जाने पर विचार-विमर्श चल रहा है. ड्रोन की खासियत है कि उसके जरिए जरूरत पड़ने पर आसानी से शॉर्ट व लॉन्ग रेंज टियर सेल भी दागे जा सकेंगे.

बारुईपुर के टंगतला इलाके में ड्रोन का डेमो भी पुलिस अधिकारियों ने देखा. इस मौके पर जिला पुलिस के अधीक्षक पलाश चंद्र ढाली व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी पुलिस के अधिकारियों ने ड्रोन का डेमो देखा. अभी स्पष्ट नहीं है कि कब उक्त ड्रोन को इस्तेमाल में लाया जायेगा. उक्त ड्रोन का वजन करीब 22 किलोग्राम है. इसमें सर्च लाइट व माइक की भी व्यवस्था है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola