बांग्लादेशियों को भी आइपीएल में खेलने की इजाजत नहीं मिले

Updated:
विज्ञापन
बांग्लादेशियों को भी आइपीएल में खेलने की इजाजत नहीं मिले

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि जिस तरह पाकिस्तानी क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में खेलने की अनुमति नहीं है, उसी तरह बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी आइपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

बोले दिलीप घोष

कोलकाता. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि जिस तरह पाकिस्तानी क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में खेलने की अनुमति नहीं है, उसी तरह बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी आइपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए. उनकी यह टिप्पणी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआइ) द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 2026 आईपीएल टीम से बाहर करने का निर्देश दिये जाने के बाद आयी. पूर्व सांसद ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में पत्रकारों से कहा : बांग्लादेश में जो हो रहा है वह किसी के लिए भी अच्छा नहीं है. भारत सरकार अपना कर्तव्य निभा रही है. वहीं, पश्चिम बंगाल के लोग बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों से बेहद दुखी हैं. यह अमानवीय है और इसके परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कहा : हम बांग्लादेश में जल्द चुनाव, एक स्थिर सरकार और कानून व्यवस्था की बहाली चाहते हैं ताकि जान-माल की सुरक्षा हो सके और सीमा पर तनाव कम हो. मैं बीसीसीआइ का शुक्रिया अदा करता हूं. जिस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में खेलने की इजाजत नहीं है, उसी तरह बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भी इसकी इजाजत नहीं मिलनी चाहिए. यह मांग कोलकाता से आयी थी और इसे मान लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola