बंडेल: गोली मारकर पत्नी की हत्या की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 1:00 AM

विज्ञापन

मंगलवार की रात अपने घर में पत्नी काला माली को गोली मारी और भाग गया

विज्ञापन

हुगली. चुंचुड़ा थाना क्षेत्र के बैंडेल के मानसपुर इलाके में रहनेवाले किशन माली, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, ने मंगलवार की रात अपने घर में पत्नी काला माली को गोली मारी और भाग गया. महिला को चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और हथियार बरामद कर लिया है. महिला ने बताया कि वह चार साल से मानसपुर में किराये पर रह रहे थे. पति शराब के नशे में अक्सर घर में झगड़ा करते थे और रोज कहते थे कि उसे मार डालेंगे.

मंगलवार की रात को वह बेटे के साथ घर पर थी, तभी अचानक पति ने बंदूक निकाली और गोली चला दी और फरार हो गया. महिला को इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चंदननगर पुलिस कमिश्नर अमित पी. जवालगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार बरामद किया गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी को यह हथियार कहां से मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola