पिता को बचाने गयी गर्भवती महिला पर हमला, अस्पताल में हो रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन
पिता को बचाने गयी गर्भवती महिला पर हमला, अस्पताल में हो रहा इलाज

वासुदेवपुर थाना अंतर्गत काउगाछी दो नंबर ग्राम पंचायत के पलतापाड़ा इलाके में शुक्रवार रात पिता को बचाने गयी एक गर्भवती महिला पर हमला हो गया

विज्ञापन

बैरकपुर के पलतापाड़ा इलाके की घटना

संवाददाता, बैरकपुर

वासुदेवपुर थाना अंतर्गत काउगाछी दो नंबर ग्राम पंचायत के पलतापाड़ा इलाके में शुक्रवार रात पिता को बचाने गयी एक गर्भवती महिला पर हमला हो गया. महिला गंभीर रूप से घायल हुई और उसे भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय मिताली संघ क्लब और एक दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

घटना के दिन बुजुर्ग मुशर्रफ हुसैन हंगामे की सूचना पर क्लब पहुंचे थे. कथित तौर पर किसी शेख अनवर अली और शेख अरमान अली ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान अपने पिता को बचाने गयी नौ महीने की गर्भवती उर्मिला खातून पर भी हमला हुआ. कथित तौर पर दोनों हमलावरों ने महिला के सीने और पेट पर चोट पहुंचायी. पीड़िता द्वारा वासुदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और मामले को वापस लेने के लिए धमकी भी दी जा रही है.

भाजपा नेता प्रियांगु पांडे ने आरोप लगाया कि क्लब पर कब्जे को लेकर तृणमूल में विवाद चल रहा है और असल में क्लब के माध्यम से जबरन वसूली होती है. काउगाछी दो नंबर पंचायत के उप प्रधान इम्तियाज अली ने कहा कि विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से जल्द बैठक की जायेगी और यदि किसी गर्भवती पर हमला हुआ है, तो उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola