दो श्रमिकों की मौत के मामले में कारखाना मालिक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो श्रमिकों की मौत के मामले में कारखाना मालिक गिरफ्तार

आलोक विश्वास खड़दह के कुलीनपाड़ा का निवासी है और उसे शनिवार को खड़दह से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

बैरकपुर. बेलघरिया थाना क्षेत्र के शालपाता बागान इलाके में स्थित यूनाइटेड इलेक्ट्रोकेम इंडस्ट्री में गैस लीक होने से दो श्रमिकों सुरजीत माइती (55) और रोबिन हाइत (60) की मौत के मामले में पुलिस ने कारखाना मालिक आलोक विश्वास (72) को गिरफ्तार कर लिया है. आलोक विश्वास खड़दह के कुलीनपाड़ा का निवासी है और उसे शनिवार को खड़दह से गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. यह घटना शुक्रवार शाम को हुई थी. कारखाने में चैंबर की सफाई करने उतरे कुछ श्रमिक गैस लीक होने के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ गये थे. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गोविंद नदी नामक एक अन्य श्रमिक अभी भी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola