कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा से स्पीकर ने किया इंकार
Updated at : 11 Mar 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन

राज्य के कई जिलों में हिंदुओं पर हमले, मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के खिलाफ भाजपा की ओर से मंगलवार को विधानसभा के विस्तारित बजट सत्र में कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया गया. लेकिन स्पीकर बिमान बनर्जी ने इस पर चर्चा कराने की अनुमति नहीं दी. इससे नाराज भाजपा विधायकों ने सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष के नेतृत्व में नारेबाजी की और कुछ देर बाद सदन से वॉकआउट कर गये.
विज्ञापन
कोलकाता.
राज्य के कई जिलों में हिंदुओं पर हमले, मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के खिलाफ भाजपा की ओर से मंगलवार को विधानसभा के विस्तारित बजट सत्र में कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया गया. लेकिन स्पीकर बिमान बनर्जी ने इस पर चर्चा कराने की अनुमति नहीं दी. इससे नाराज भाजपा विधायकों ने सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष के नेतृत्व में नारेबाजी की और कुछ देर बाद सदन से वॉकआउट कर गये. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा के बाहर आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं. तृणमूल सरकार एक सांप्रदायिक सरकार है. विपक्ष को विधानसभा में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने हमारे प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति नहीं दी. इससे उनका अहंकार साफ दिख रहा है. शुभेंदु ने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी और बिमान बनर्जी हरायेंगे और भाजपा की सरकार बनेगी. भाजपा विधायक 19 तारीख को स्पीकर बिमान बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र बरुईपुर में काले बैज पहनकर प्रदर्शन करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




