18 फरवरी को राज्य के दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 05 Feb 2026 1:42 AM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं. भाजपा सूत्रों के अनुसार, श्री शाह 18 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर यहां आ सकते हैं.
संवाददाता, कोलकाता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं. भाजपा सूत्रों के अनुसार, श्री शाह 18 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर यहां आ सकते हैं. राज्य में जल्द ही विधानसभा का चुनाव होना है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव से पहले यहां सांगठनिक ताकत को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राज्य के दौरे पर आयेंगे. हालांकि, उस दौरान राज्य में उच्च माध्यमिक की परीक्षा चल रही होगी, इसलिए उनका कहीं भी सभा करने का कार्यक्रम नहीं है. श्री शाह यहां दो दिनों तक पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ मैराथन बैठक करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री का दो दिवसीय दौरा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गौरतलब है कि हाल में श्री शाह बंगाल के दौरे पर आये थे. उन्होंने दो कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










