वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर हमले का आरोप, 10 हुए घायल
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 29 Oct 2025 1:20 AM
वृद्धाश्रम के मकान मालिक व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ खड़दह थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
लोहे की रॉड व डंडे से पीटने का मकान मालिक पर लगा आरोप बैरकपुर. पानीहाटी के एचबी टाउन इलाके में स्थित एक वृद्धाश्रम के बुजुर्गों पर हमला करने का आरोप मकान मालिक और उनके परिवार के सदस्यों पर लगा है. घटना में 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है. उसका नाम गौरी कर्मकार है. वृद्धाश्रम के मकान मालिक व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ खड़दह थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, उक्त आवासन के मालिक शुभोजीत राय व उनकी पत्नी मंपी राय के साथ वृद्धाश्रम चलाने वाले मालिक के बीच 10 साल का एग्रीमेंट हुआ है. वृद्धाश्रम में कई लोग सहयोग भी करते है. एग्रीमेंट से पहले ही आवासन से वृद्धाश्रम को खाली करने के लिए मकान मालिक ने कहा है, जिसे लेकर ही मकान मालिक शुभोजीत और मंपी उक्त वृद्धाश्रम के मालिक से मिलने जा रहे थे, उसे नहीं पाकर आरोप है कि शुभोजीत, मंपी और संध्या राय ने मिलकर वृद्धाश्रम की एक बुजुर्ग महिला पर हमला किया. बचाने आये अन्य बुजुर्गों पर भी हमला किया गया. आरोप है कि लोहे की रॉड व डंडे से हमला किया गया. यहां तक कि वृद्धाश्रम के गेट तोड़ने से लेकर सीसीटीवी खोलने का भी आरोप लगा है. वहीं, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने इस घटना में न्याय की मांग की है. खड़दह थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद आरोपी मकान मालिक और उसके परिवार के सदस्यों को पुलिस ने नोटिस भेजा है. उन्हें बुलाकर पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










