ePaper

एसआइआर फॉर्म तृणमूल नेताओं के पास पहुंचने का आरोप, गेट पर लगाया ताला

Updated at : 07 Nov 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
एसआइआर फॉर्म तृणमूल नेताओं के पास पहुंचने का आरोप, गेट पर लगाया ताला

आरोप है कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार बीएलओ को घर-घर वोटरों को एसआइआर फॉर्म उपलब्ध कराना है, लेकिन वही फॉर्म सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के पास पाये गये.

विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय के बाहर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के गलसी विधानसभा क्षेत्र के कांकसा बीडीओ कार्यालय के सामने गुरुवार को गलसी छह मंडल की ओर से भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया. आरोप है कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार बीएलओ को घर-घर वोटरों को एसआइआर फॉर्म उपलब्ध कराना है, लेकिन वही फॉर्म सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के पास पाये गये.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर के बाद विरोध तेज : बुधवार को बर्दवान जिला भाजपा पार्टी के उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने सोशल मीडिया पर पानागढ़ के एक तृणमूल नेता के कमरे में बड़ी संख्या में एसआइआर फॉर्म रखे होने की तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर के सामने आने के बाद विरोध तेज हो गया. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस मामले में प्रशासन की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता.

बीडीओ कार्यालय का घेराव, जांच का आश्वासन : प्रदर्शन के दौरान बीडीओ कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही. रमन शर्मा ने कहा कि जब फॉर्म बीएलओ को घर-घर मतदाताओं तक पहुंचाने हैं, तो वे तृणमूल कांग्रेस नेताओं के पास कैसे पहुंचे. उन्होंने इसे गंभीर चुनावी अनियमितता करार दिया.

बाद में भाजपा प्रतिनिधिमंडल की बीडीओ से बातचीत हुई. बीडीओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola