सागर : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिला पर एसिड हमला

Updated at : 09 Feb 2025 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
सागर : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिला पर एसिड हमला

घटना शुक्रवार शाम की है. आरोपी युवक का नाम बापी माइति है. घटना के बाद से ही वह फरार है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के सागर थाना क्षेत्र के कृष्णनगर बाजार इलाके में एक महिला पर एसिड से हमला हुआ. घटना शुक्रवार शाम की है. आरोपी युवक का नाम बापी माइति है. घटना के बाद से ही वह फरार है. इधर, एसिड हमले के कारण महिला के शरीर के कई हिस्से झुलस गये हैं. सूत्रों के अनुसार, पीड़िता आइसीडीएस कर्मचारी है. कुछ महीनों से उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे प्रेम प्रस्ताव दे रहा था, जिसे महिला ने ठुकरा दिया था. वह महिला शादीशुदा है. माइति पर आरोप है कि वह पहले महिला के पति से मारपीट भी कर चुका है. बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार की शाम को महिला ड्यूटी से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसपर हमला किया. स्थानीय लोोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रुद्रनगर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola