दूसरे के बैंक अकाउंट से रुपये निकालने का आरोपी अरेस्ट

फर्जी कागजात की मदद से दूसरे के बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
कोलकाता. फर्जी कागजात की मदद से दूसरे के बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम रासु बाउल दास बताया गया है. उसे हुगली से पकड़ा गया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये एक संस्था के बैंक खाते से तीन लाख 33 हजार रुपये निकाल लिये. इसके बाद संस्था की तरफ से इसकी शिकायत शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर हुगली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे सात सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










