ePaper

नदिया : नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी ने दी जान

Updated at : 26 Mar 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
नदिया : नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी ने दी जान

नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद इलाके से फरार एक अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी.

विज्ञापन

नाबालिग के घर में तोड़फोड़ लगायी गयी आग, तनाव

कल्याणी. नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद इलाके से फरार एक अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी. अधेड़ के परिजनों का दावा है कि उस पर झूठा आरोप लगाया गया था. वहीं, उसकी मौत से इलाके में आक्रोश फैल गया. शिकायतकर्ता नाबालिग के घर पर हमला भी किया गया. घर में आग लगा दी गयी. घटना नदिया जिले के गंगनापुर थाने के ईस्ट नगर इलाके की है. घटना फरवरी के अंत में हुई थी. उस इलाके का निवासी मनोवर तरफदार (52) पेशे से बढ़ई था. उस पर पड़ोसी नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप था. गंगनापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गयी थी. शिकायत दर्ज होने के बाद से मनोवार इलाके से बाहर था. उसके परिजनों का आरोप है कि उसे फंसाया गया है. मोनवार के परिचितों को भी अक्सर फोन पर धमकी दी जाती थी. उनसे पैसे मांगे जाते थे. आरोप है कि हालात का कोई समाधान न होने पर सात दिन पहले मनोवर ने जहर खा लिया. उसे कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. मंगलवार सुबह ईस्ट नगर इलाके में काफी हंगामा हुआ. नाबालिग के घर को निशाना बनाया गया. आरोप है कि हमला मृतक के परिजनों और पड़ोसियों ने किया. घर में तोड़फोड़ करने के बाद वहां आग लगा दी गयी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गंगानापुर थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी कोशिशों के बाद स्थिति को काबू में किया. पूरी घटना से इलाके में तनाव है. इलाके में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गयी है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola